पठानकोट, 19 मार्च (लक्की सरोच ) पठानकोट के खानपुर की रहने वाली प्रीतो देवी जोकि सिविल अस्पताल में अपने बेटे के इलाज के दौरान हाल पूछने के लिए आई थी उसके बाद उक्त महिला सस्ती रसोई में खाना खाने के लिए बैठी वहां पर एक महिला और व्यक्ति द्वारा उसको बातों में उलझा कर बहला-फुसलाकर और रुमाल में नशीला पदार्थ लगा के कानों से बालियां निकाल ली।
इस बारे जानकारी देते हुए प्रीतो देवी ने बताया कि उक्त व्यक्ति की ओर से उनको प्रसाद रुमाल में बांध कर दिया कि घर जाकर खोलना आप की बालियां मिल जाएंगी परंतु जब महिला ने घर जाकर देखा तो रुमाल में बालियां नहीं थी जिसके बाद महिला ने थाना डिवीजन नंबर 1 में शिकायत दर्ज करवाई। महिला की मांग है कि उसकी बालियां उसको वापस दिलवाई जाए जब इस संबंधी थाना डिवीजन नंबर 1 के एडिशनल एसएचओ सुलखन राम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महिला की शिकायत उनके पास पहुंच गई है जल्द कार्रवाई की जाएगी।