सुजानपुर, 21 मार्च ( अमित भगत ) पुलिस ने पर्स में रखे मोबाइल बरामद किए लेकिन चोर फरार हो गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता शुभलता पत्नी रमेश लाल निवासी फिरोजपुर कला कि शनिवार शाम को लगभग 6:30 बजे सुजानपुर से अपनी बहू के साथ स्कूटरी पर अपने घर को जा रहे थे जब बीडीओ ऑफिस सुजानपुर के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर दो युवकों ने झपट्टा मारकर के उनका पर्स छीन कर भाग गए उन्होंने कहा कि पर्स में डायमंड की दो बालियां थी जबकि पर्स में 60000 नकदी, दो मोबाइल थे, मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुल नंबर एक के पास नहर किनारे दो मोबाइल, पर्स खाली बरामद कर लिया है जबकि चोर रात का फायदा उठाकर नहर में कूदकर भागने में सफल हो गए।