कांग्रेस पार्षद के अवैध निर्माण पर चला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का बुल्डोजर



पठानकोट, 18 मार्च ( टुडे हेडलाइंस न्यूज़ )  इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने शहर में कांग्रेस पार्षद द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कर किए कमर्शियल निर्माण पर बुल्डोजर (जेसीबी ) चला दिया है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम जेसीबी और पुलिस के सुरक्षा दस्ते के 280 साथ सैली रोड पर ट्रक यूनियन के पास रिहायशी इलाके में पहुंची। यहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एसडीओ अमृतपाल सिंह व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में टीम द्वारा वार्ड नंबर 24 के पार्षद व कांग्रेस नेता विजय कुमार द्वारा किए गए अवैध कमर्शियल निर्माण पर पीला पंजा चलाकर उसे तोड़ दिया गया। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एसडीओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्षद ट्रस्ट के ट्रस्टी भी हैं। उन्होंने कहा कि पठानकोट में उनकी नियुक्ति से पहले और विभूति शर्मा के ट्रस्ट का चेयरमैन रहने के दौरान का यह मामला है। 

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एसडीओ अमृतपाल सिंह ने कहा कि शहर के सुंदरनगर इलाके में भी अवैध निर्माणों का गिराने के आदेश मिल चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी चौक में कुछ अवैध कब्जा पहले ही हटा दिया गया था, पर एक दुकान जिसका अवैध निर्माण किया गया है, उसे भी तोड़ दिया जाएगा।

एसडीओ अमृतपाल सिंह ने कहा कि शहर में पिछले समय में सियासी रसूख अथवा ऊंची पहुंच रखने वाले कुछ लोगों द्वारा जो अवैध निर्माण किए गए हैं, उन्हें सबसे पहले हटाया जाएगा। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से की गई कार्रवाई के संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस के पार्षद विजय कुमार का कहना था कि कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। विजय कुमार ने कहा कि करीब एक-डेढ़ मरला भूमि को ट्रस्ट अपनी बताता है। उसके साथ जो बाकी जमीन है वो उनके पिता के नाम पर है। ट्रस्ट की मीटिग में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया था कि अगर जमीन ट्रस्ट की पाई जाती है तो उसकी जो भी कीमत होगी, वो जमा करवा देंगे। पर उन्हें बिना कोई जानकारी अथवा नोटिस दिए उनके निर्माण को तोड़ दिया गया।

NewsXpress

Disclaimer, or, Use at Your Own Risk. Much of the information on NewsXpress07, Deals Digital, Digital Gadgets, Govt Pvt India job blogspot.com (Articles, News, Information, Advice, Advertisements and Promotions etc.) is transcribed directly from sources, and should be considered for information and entertainment purpose only. We do not make any warranties about the completeness, reliability and accuracy of this information. Any action you take upon the information on this blog or website is strictly at your own risk and we will not be liable for any losses and damage in connection with the use of our blog / website.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने