सुजानपुर, 19 मार्च (अमित भगत) सुजानपुर के गांव तिरहाडी के सिविल पशु अस्पताल में डॉक्टरों की कमी होने से गांववासी परेशान हे। अस्पताल में स्टाफ व् सफाई कर्मचारी न होने की वजह से सफाई व्यवस्ता भी चरमराइ हुई हे जगह जगह गंदगी फैली हुई हे जानवर भी मरे पड़े हे। इस बारे में गांव की सरपंच राज रानी से बात की गयी तो उन्होंने कहा की इस अस्पताल में डॉक्टर की ड्यूटी परमानेंट नहीं हे जिससे गांव में कोई भी जानवर बीमार हो जाये तो दिक्क़त होती हे इसलिए इधर डॉक्टर और स्टाफ रेगुलर होना चाहिए ताकि गांवसिओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जब इस बारे में पशु अस्पताल में तैनात डॉक्टर दिनेश कुमार से फोन पर बात की गयी तो उन्हने कहा की उनके पास कोई भी स्टाफ नहीं हे और उनके पास 8 से 9 गांवों का चार्ज भी हे इसलिए जब उनको दूसरे गांव में जाना हो तो इस अस्पताल को बंद करके जाना पड़ता हे.
Today's Headlines News