पठानकोट, 21 मार्च (लक्की सरोच) अमन भल्ला कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन कोटली (पठानकोट ) में पंजाबी भाषा विभाग पंजाब जिला पठानकोट की तरफ से विश्व कविता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रेजिडेंट रमण भल्ला, चेयरपर्सन अणु भल्ला, डायरेक्टर डॉ. पूजा ओहरी, कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्रिंसिपल डॉ. हेमराज गेरा समेत पंजाबी भाषा मंच जिला पठानकोट के अधिकारी डॉ. सुरेश मेहता और उनके साथ पंजाबी साहित्य के नामवर लेखक मास्टर फरतूल चंद फकर मुख्य मेहमान के तोर पर शामिल हुए। आये हुए मेहमानो द्वारा विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा के बारे में जानकारी दी गई।